21 नवंबर को जौनपुर और सोनभद्र के अभ्यर्थियों की होगी भर्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। छावनी के रणबांकुरे मैदान में बृहस्पतिवार को अग्निवीर सेना भर्ती के लिए वाराणसी के 1152 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 930 अभ्यर्थी पहुंचे। दौड़ में 676 को सफलता मिली। शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया का अंतिम दिन है। 21 नवंबर को जौनपुर के शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर, सदर, मड़ियाहू, केराकत और सोनभद्र की घोरावल, रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी तहसीलों के 978 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
सेना भर्ती निर्देशक कर्नल शैलेश ने बताया कि दौड़ पास करने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत लगभग 72.7% रहा। चयन प्रक्रिया के दौरान जय हिंद पटेल निवासी भानपुर, गरथमा, सिंधौरा और विशाल यादव निवासी रौना कला, चोलापुर चक्कर खाकर गिर गए। डॉक्टर प्रशांत की देखरेख में विशाल यादव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। बृहस्पतिवार की भर्ती प्रक्रिया कर्नल सुनील मोर के नेतृत्व में हुई।