Varanasi News: हादसे में किशोर की मौत की सूचना मिलते ही कपसेठी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार की देर रात उस वक्त हो-हल्ला मच गया, जब एक कार को ओवरटेक कर दूसरी कार दुकान में जा घुसी। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भदोही की तरफ से नेक्सा कार आ रही थी। उसने दूसरी कार को ओवरटेक किया, लेकिन अनियंत्रित होने के बाद वह एक साइकिल शॉप में जा घुसी। इससे पहले कार ने फूल-माला की दुकान पर खड़े प्रिंस मोदनवाल (12) पुत्र राजन को रौंद दिया था।
किशोर की मौके पर ही मौत हो जाने से स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इससे पहले भाग रहे चालक को भी पकड़ लिया गया था, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। प्रिंस, दुर्गा पूजा की मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहा था।