वाराणसी में सर्दियों के समय चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। कोहरा और ठंड के मौसम की वजह से चोरियां बढ़ गई हैं। हाल ही में वाराणसी में एक चोर ने गाड़ी चोरी कर ली। इससे लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मीरानगर कॉलोनी निवासी प्लाट नंबर-46 अभिनव सिंह पुत्र सुधीर कुमार सिंह की विटारा ब्रेजा कार चोर ने उड़ा दी। बुधवार की सुबह उन्होंने कार घर के बाहर से गायब देखी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला की चोरों ने रात 2:30 से 3:30 के बीच कार चोरी की है। इस बाबत उन्होंने मंडुवाडीह थाने में तहरीर दे दी है।