काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि स्वयं
काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में इस बार द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कैप्टन बीके त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। 28 जुलाई को होने वाले समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल करेंगी।
विवि में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि का नाम तय होने के बाद अब स्वर्ण पदक, उपाधि पाने वालों की सूची तैयार कराने सहित अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कराई जाएंगी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि 28 जुलाई को होने वाले दीक्षांत का मुख्य विषय ''विगत एक दशक में भारत की उपलब्धियां : विकसित भारत 2047 की आधारशिला'' है।
समारोह के मुख्य अतिथि कैप्टन त्यागी भारतीय नौवहन क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ एवं अनुभवी प्रशासक हैं। वह अपने 32 साल के गौरवशाली सेवाकाल में समुद्री परिवहन, पोत संचालन, प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स एवं वैश्विक नौवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। उन्होंने शिपिंग कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए वर्तमान में देश के प्रमुख समुद्री संस्थानों में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बतााया कि समारोह के लिए कोर कमेटी और सभी समितियों के संयोजकों की बैठक भी 3 जुलाई को होगी। इसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।