फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप क्लास का होगा कैंट स्टेशन: बनाया जाएगा रूफ प्लाजा, आइकॉनिक होगी इमारत, रेलमंत्री की लगी मुहर

Sun, 22 Jan 2023 09:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी, वाराणसी (कैंट), लखनऊ और अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई जानी है। इसके लिए काशी रेलवे स्टेशन के लिए डिजाइन भी फाइनल हो गई है। इस स्टेशन का 336 करोड़ रुपये से नवनिर्माण किया जाना है। वहीं, कैंट रेलवे स्टेशन के लिए भी डिजाइन तैयार किया गया था, लेकिन इस डिजाइन को कैंट स्टेशन का निरीक्षण करने आए रेलमंत्री ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट स्टेेेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन के लिए तैयार नए डिजाइन पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। डिजाइन में स्टेशन की इमारत मल्टी मॉडल और आइकॉनिक होगी, स्टेशन दोनों तरफ से एक जैसा नजर आएगा और रूफ प्लाजा की भी सुविधा होगी।

विज्ञापन

काशी, वाराणसी (कैंट), लखनऊ और अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाई जानी है। इसके लिए काशी रेलवे स्टेशन के लिए डिजाइन भी फाइनल हो गई है। इस स्टेशन का 336 करोड़ रुपये से नवनिर्माण किया जाना है। वहीं, कैंट रेलवे स्टेशन के लिए भी डिजाइन तैयार किया गया था, लेकिन इस डिजाइन को कैंट स्टेशन का निरीक्षण करने आए रेलमंत्री ने खारिज कर दिया था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तीन नए डिजाइन तैयार कर 13 जनवरी को रेलमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद स्टेशन पर तकनीकी स्तर पर जांच की कार्यवाही शुरू की गई है। इसमें यात्रियों की सुविधाओं के लिए कहां क्या बनेगा को तय किया जा रहा है।
 

विज्ञापन

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर होंगी ये व्यवस्थाएं
यात्रियों के लिए आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट बनाया जाएगा।
फूड कोर्ट, बच्चों खेले के लिए छोटे-छोटे जगह, स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान होगा।
दिव्यांगों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाएगा।
शहर के दोनों तरफ के हिस्सों को मिलाने के लिए इंटीग्रेट किया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
स्टेशन की बिल्डिंग को दोनों तरफ से एक जैसा बनाया जाएगा। 

रेलमंत्री से सैद्धांतिक स्तर पर सहमति मिल गई है। अब तकनीकी स्तर पर जांच की जा रही है, इसमें यात्रियों की सुविधाओं के लिए कहां क्या बनेगा। इसको तय किया जा रहा है। यह कार्य तीन-चार दिन में पूरा हो जाएगा। - सुरेश कुमार सपरा, डीआरएम, उत्तर रेलवे लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें