फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली आपूर्ति के लिए एमडी से मिले कैंट स्टेशन निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक अर्पित गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से मुलाकात कर रेलवे फाटकों पर बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की मांग की। स्टेशन निदेशक ने प्रबंध निदेशक को बताया कि लखनऊ मंडल उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़, जौनपुर आदि जगहों के 22 रेलवे फाटकों पर विद्युतीकरण के लिए रेलवे की तरफ से निगम को शुल्क जमा करवा दिया गया है। ऐसे में रेलवे फाटकों पर जल्द से जल्द निगम की ओर से बिजली आपूर्ति मुहैया करवा दी जाएगी तो बड़ी राहत होगी। स्टेशन निदेशक ने बताया कि विद्युतीकरण न होने की वजह से रात में गेटमैन को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान प्रबंध निदेशक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द विद्युतीकरण संबंधी कार्य पूरा कराने को कहा। स्टेशन निदेशक के साथ सहायक विद्युत अभियंता संकल्प उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें