फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डेंगू से पीड़ित कैंट थाने के सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से पीड़ित कैंट थाने के सिपाही केदारनाथ (35) की लंका स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। केदारनाथ को लगातार बुखार आने के साथ ही उनका प्लेटलेट कम हो गया था। इसके बाद मल्टी ऑर्गन फेल्योर उनकी मौत की वजह बना। युवा सिपाही की असामयिक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन


सोनभद्र के मझगवां के मूल निवासी केदारनाथ वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। बीते फरवरी महीने में वह भेलूपुर थाने से स्थानांतरित होकर कैंट थाने पर तैनात हुए थे। उनकी पत्नी संगीता लालपुर पांडेयपुर थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। दो बच्चों और पत्नी के साथ केदारनाथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते थे। केदारनाथ के साथी पुलिस कर्मियों के अनुसार वह लगभग 20 दिन से बुखार और प्लेटलेट कम होने की समस्या से जूझ रहे थे। उनको डेंगू हो गया था। पहले उन्होंने अर्दली बाजार स्थित दो निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया। शनिवार की रात हालत नाजुक होने पर केदारनाथ को लंका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, मल्टी ऑर्गन फेल्योर होना केदारनाथ की मौत की वजह बना। केदारनाथ की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में एसीपी कैंट अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही केदारनाथ डेंगू से पीड़ित थे। बाद में मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें