फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: स्कूल में अड्डा जमाए असामाजिक तत्वों को कैंट विधायक ने पकड़ा, चौकी प्रभारी की लगाई 'क्लास'

Mon, 09 May 2022 05:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें कई बार इस बात शिकायत मिली थी कि सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में दीवार फांदकर कुछ असामाजिक तत्व अंदर आ जाते हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर में कैंट विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर से दो असामाजिक तत्वों को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। लापरवाही पर स्थानीय चौकी प्रभारी की भी क्लास लगाई। 

विज्ञापन


विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें कई बार इस बात शिकायत मिली थी कि सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में दीवार फांदकर कुछ असामाजिक तत्व अंदर आ जाते हैं।  आज निरीक्षण में दो युवकों को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंपा है। वहीं विधायक की सूचना के बाद चौकी इंजार्ज चितईपुर मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गए, जहां अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले को लेकर विधायक ने चितईपुर चौकी प्रभारी की भी क्लास लगाई और उन्हें विद्यालय के आसपास गश्त लगाने का आदेश दिया। इसी क्रम में विधायक ने कंपोजिट विद्यालय सुंदरपुर, प्राथमिक कन्या विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका की जांच की। मिड डे मील का स्वाद भी चखा। वहीं विद्यालय की खामियों को लेकर बीएसए को जानकारी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पटेल व महात्मा प्रसाद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें