वाराणसी। सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम फेज एक का संचालन स्मार्ट सिटी करेगा। पहले तल पर योग और कैंटीन संचालन के लिए वेंटरों को स्थान आवंटित कर दिया। स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन संथौलिया ने बताया कि स्टेडियम निर्माण की कार्यदायी संस्था स्मार्ट सिटी फेज एक का संचालन करेगी जबकि खेल विभाग फेज दो में निर्मित आउट डोर खेलो, क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस कोर्ट का संचालन करेगा। सिगरा में खेल आयोजन के लिए इंडोर हॉल और आउटडोर खेल मैदान की बुकिंग शुरुआत में खेल विभाग कर रहा था, लेकिन पिछले पांच महीने से अधिकार स्मार्ट सिटी को दिया गया है। हालांकि, स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से 11 खेलों का आयोजन खेल विभाग कर रहा है। फेज एक में इंडोर मल्टीपर्पज हॉल और फेज दो में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल खेल संचालित है। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह स्टेडियम निर्माण की कार्यदायी संस्था ने अब तक हस्तांतरण नहीं किया है। निदेशालय के निर्देश पर हस्तांतरण के लिए पत्र लिखा है। संवाद