क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को ठेकमा में कैंडल मार्च निकाला, मार्च जनता इंटर कॉलेज बिजौली से शंकर जी तिराहा तक गया। बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं और बलिया में हत्या के शिकार आयुष यादव के मामले में भी न्याय की मांग की गई। कैंडल मार्च पंकज यादव के नेतृत्व में निकाला गया। मार्च जनता इंटर कॉलेज बिजौली से शुरू होकर ठेकमा शंकर जी तिराहा तक गया। बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, केंद्र व राज्य सरकार से मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की मांग की। बलिया में मारे गए आयुष यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर भी रोष व्यक्त किया।