महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट सेल की बैठक में विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने पर चर्चा हुई। दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ में बैठक के बारे में सेल की निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन और सेल की ओर से अधिकाधिक छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. शिल्पी गुप्ता, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह मौजूद रहे।