अमेरिका के रोड्स कॉलेज के धर्म अध्ययन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ब्रुक स्केडनेक को बीएचयू में सम्मानित किया गया। पालि विभाग के डॉ. बुद्ध घोष, पर्यटन विभाग के डॉ. प्रवीण सिंह राणा, विदेशी भाषा विभाग के कुमार सूर्य प्रकाश और छात्र सलाहकार डॉ. शैलेंद्र सिंह ने पुस्तक और पारंपरिक औपचारिक रेशमी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. ब्रुक स्केडनेक को यह सम्मान दक्षिण-पूर्व एशिया में किए गए शोध के आधार पर रिलीजियस टूरिज्म इन नॉदर्न थाईलैंड और लिविंग थारवेद किताब लिखने के लिए दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि इन किताबों में उन्होंने आज के सामाजिक संदर्भ में बौद्ध भिक्षु जीवन, गृहस्थ आचरण और धार्मिक पर्यटन की बारीकियों को साझा किया है।