फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कालाजार उन्मूलन के लिए एक दिसम्बर से अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-14 दिन से अधिक समय से बुखार वाले मरीजों की बनेगी सूची
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिले में कालाजार उन्मूलन के लिए एक दिसम्बर से अभियान चलाकर मरीजों की खोज की जाएगी। काशी विद्यापीठ ब्लाक के गाँव हरपालपुर, केशरीपुर, खुलासपुर , परमानंदपुर , हरहुआ ब्लाक के गाँव बिचलापुर ,सेवापुरी ब्लाक के गांव रामडीह, मटुका और अर्जुनपुर में सघन अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा 14 दिनों से अधिक के बुखार के मरीजों की सूची तैयार की जायेगी। लोगों को इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने कालाजार उन्मूलन के लिए 2030 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस समय जिले में कोई भी कालाजार का मरीज चिन्हित नहीं हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डा. शरद चंद पांडेय ने कहा कि गाइड लाइन के अनुसार प्रति 10 हजार की आबादी पर एक से कम केस की स्थिति को कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य घोषित किया गया है, जिसे वाराणसी ने अब तक प्राप्त कर लिया है। जिले में केवल दो ही गांव 2019 तक कालाजार प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें