फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शास्त्री घाट पर वरुणा निर्मलीकरण के लिए चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुणा नदी की स्वच्छता के लिए मंगलवार को शास्त्री घाट पर जनजागरण अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न संस्थाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया। अभियान उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सृजन सामाजिक विकास न्यास संस्था, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान वरुणा किनारे रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वरुणा की स्वच्छता गंगा निर्मलीकरण के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में सीआरपीएफ कमांडेंट एस. बालापुरकर और वनाधिकारी स्वाती श्रीवास्तव मौजूद रहीं। आर्य महिला इंटर कॉलेज और बीएनएस इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में गंगा स्वच्छता में योगदान देने वाले समाजसेवियों को पौधे और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें