फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
उपकेंद्रों पर पहुंचे ऊर्जा सचिव ने जानी व्यवस्थाएं, देखा कैश काउंटर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। केंद्र सरकार में सचिव ऊर्जा पंकज अग्रवाल ने शनिवार को बिजली उपकेंद्रों का दौरा कर बिजली निगम की ओर से दी जाने वाली आपूर्ति के साथ ही बिलिंग, आईपीडीएस योजना सहित अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। उन्होंने ऑनलाइन बिलिंग को बढ़ावा देने का अधिकारियों से आह्वान करते हुए इसके लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करने की बात कही।
विज्ञापन

ऊर्जा सचिव ने केंद्र सरकार की ओर से आईपीडीएस योजना के तहत निर्मित जीआईएस आधारित 33/11 केवी उपकेंद्र नगवां का निरीक्षण कर आपूर्ति की व्यवस्थाएं जानी। इसके अलावा महानगर में आरडीएसएस और मार्डनाइजेशन योजना के तहत स्वीकृत स्मार्ट वितरण प्रणाली में कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उपकेंद्र पर पौधरोपण कर अधिकारियों को हरित और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की बात कही। पंकज अग्रवाल ने विद्युत वितरण खंड-प्रथम एवं चतुर्थ से संबंधित भेलुपुर में कैश काउंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिल जमा करने की व्यवस्थाएं जानी। पीएम सूर्यघर योजना और स्मार्ट मीटर स्थापना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तो पता चला कि अब तक 6000 से अधिक उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा संयोजन प्रदान किया जा चुका है। इसकी प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ प्रदान करने की बात कही। इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार, निदेशक तकनीकी जितेंद्र नलवाया, मुख्य अभियंता संदीप बंसल, अधीक्षण अभियंता प्रमोद गोगानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें