फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैबिनेट मंत्री ने अभियान चलाकर दिलाई पार्टी की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव। श्रम रोजगार एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को चिरईगांव क्षेत्र के उमरहां, सरैयां नंबर दो, मुस्तफाबाद व कमौली समेत आधा दर्जन गांवों में बूथ स्तर तक अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में भाजपा के 19 करोड़ से भी अधिक सदस्य हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष लालबहादुर पटेल, प्र्रवीण सिंह, गौरव सिंह, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा पदाधिकारियों ने रविवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के गांव रमना में पार्टी की सदस्यता अभियान चलाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मिस्ड कॉल के माध्यम से लोगों की सदस्यता दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें