फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी की संस्कृति के आदर्श प्रतिनिधि राजनेता थे पं. कमलापति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी काशी की संस्कृति के आदर्श प्रतिनिधि राजनेता थे। वह सेकुलर लोकतांत्रिक राजनीतिक की मिसाल थे, जिन्होंने जननाभिमुख लोककल्याण की राजनीति का ऐसा आदर्श उपस्थित किया, जो राजनीति में आने वालों के लिए अनुकरणीय और कांग्रेस की शक्ति को पुनः उत्कर्ष प्रदान करने का मंत्र है।
विज्ञापन

वह रविवार को खजुरी में ऋषि पंचमी पर पं. कमलापति त्रिपाठी जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी कांग्रेस संस्कृति के आदर्श थे। वह अपने वक्त की राजनीति में धर्मनिष्ठा और धर्मनिरपेक्षता दोनों की मिसाल थे। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी ने जीवन में सिद्धान्त, विचारधारा, दल या नेतृत्व की आस्था के साथ कभी समझौता नहीं किया। मुख्य वक्ता प्रो. सतीश कुमार ने विचार व्यक्त किए। सतीश चौबे, बैजनाथ सिंह, राघवेन्द्र चौबे, विजय कृष्ण, प्रजानाथ शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें