फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी के समर्थन में हियुवा का हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीएए और एनआरसी के समर्थन में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भेलूपुर स्थित विजया तिराहा स्वामी विवेकानंद स्मारक के पास चले अभियान में लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। साथ ही लोगों को पुष्प गुच्छ दिया गया। समर्थन में खड़े होकर सरकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि सीएए और एनआरसी से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह देशहित में है। विपक्ष जान-बूझकर लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। इस मौके पर मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह भोला, महानगर प्रभारी मनीष मिश्र, संयोजक सतीश मौर्या, ओमप्रकाश जायसवाल, राजीव रंजन, अर्जुन मौर्या, संजय जायसवाल आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें