फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शाहीन बाग बनाने की कोशिश में पुलिस ने खदेड़ा, दुकानें बंद रहीं, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Wed, 05 Feb 2020 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

शाहीन बाग की तर्ज पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बुधवार की भोर में हुई कार्रवाई के बाद आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की दुकानें बंद रहीं। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा तो सड़क पर सिर्फ पुलिसकर्मियों की चहलकदमी ही नजर आ रही थी।

विज्ञापन


एनआरसी, एनपीआर और सीएए के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन के विफल होने के बाद बिलरियागंज कस्बे में सन्नाटा पसर गया। बुधवार को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की दुकानें बंद रही तो वहीं पुलिस की कार्रवाई से कस्बे में इतना हड़कंप नजर आया कि कोई भी सड़क पर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सड़क पर सिर्फ पुलिस वाहनों के सायरन की ही आवाज सुनाई दे रही थी। वहीं सड़कों पर पुलिस व पीएसी के जवान ही चहलकदमी करते नजर आ रहे थे।  

जेसीबी से उठावाए गए ईंट-पत्थर
जौहर अली पार्क से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने जेसीबी बुला कर पार्क व आसपास की सड़कों पर फैले ईंट-पत्थर को एकत्र करवाया। इस कार्य के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली और एक जेसीबी लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में टैंकर से भरवा दिया पानी
आजमगढ़। पार्क में फिर प्रदर्शन न शुरू होने पाए, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अमले ने पार्क को जेसीबी से खोदवा कर उसमें पानी भरवा दिया। कई टैंकर पानी मंगा कर पूरे पार्क को पानी से भर दिया गया।  

बड़े वाहनों के लिए रूट हुआ डायवर्ट
कस्बे के मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए बुधवार की सुबह से ही रूट डायवर्ट कर दिया। सभी बड़े वाहन कस्बे के पहले से निकले बाईपास मार्ग से आगे के लिए रवाना किए जा रहे थे। सिर्फ छोटे वाहनों को ही कस्बे में जाने की अनुमति थी। इतना ही नहीं प्रत्येक वाहन व सवारों की जांच-पड़ताल भी की जा रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें