शहर के 100 पार्कों में तीन करोड़ रुपये से ओपन जिम खोले जाएंगे। इसके लिए 15 जनवरी 2024 तक की मियाद तय की गई है। नगर निगम मुख्यालय के सामने शहीद उद्यान में जिम के उपकरण लगाए गए हैं। जहां पर सुबह और शाम के समय लोग व्यायाम करते हैं। इसी तरह का लुक अन्य पार्कों को देने की तैयारी की जा रही है।
नगर निगम के रिकॉर्ड में पार्कों की संख्या 225 है। इनमें से 100 पार्कों में जिम के लिए उपकरण लगाए जाने हैं। इससे स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों पर पार्कों का सुंदरीकरण भी होगा। ओपन जिम के लिए सामान भी मंगवाए जाएंगे। ट्रेडमिल, डंबल, बारबेल्स, बाइकस आदि उपकरण लगाए गए। लाइटिंग की जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी केएस पांडेय ने बताया कि पार्कों की मरम्मत और ओपेन जिम के लिए मेयर ने कहा है। इसकी तैयारी की जा रही है। आने वाले दिनों में पार्कों में ओपन जिम होंगे। इसकी सूची तैयार की जा रही है। यहां पर आउटसोर्सिंग से माली भी रखे जाएंगे ताकि पार्कों की देखभाल हो सके।