काशी के विद्वान अर्चकों द्वारा की जा रही काशी विश्वनाथ की सप्तऋषि आरती ।
- फोटो : अमर उजाला।
गर्भ गृह में नहीं मिल सकेगा प्रवेश, बस झांकी दर्शन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार लोगों के सुगम दर्शन की भी व्यवस्था होगी लेकिन दर्शन के दौरान गर्भ गृह में प्रवेश नहीं होगा केवल झांकी दर्शन किया जा सकेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए श्रावण मास के हर सोमवार को यादव बंधुओं सहित अन्य लोगों द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के संबंध में आयोजकों से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल पांच-छह की संख्या में ही आकर बाबा का पूजन करें।
सावन मास के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और विद्युत पोलों पर लटकते और जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के अन्य शिवालयों के आसपास भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। बैठक में आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, नगर आयुक्त व मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरांग राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।