फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ईरानी गैंग को दबोचने वाली पुलिस टीम को कारोबारियों ने किया सम्मानित, 8 लाख की हुई थी लूट

Sat, 03 Sep 2022 06:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

किराना कारोबारी से आठ लाख की हुई लूट में शामिल ईरानी गैंग को दबोचने और रकम बरामदगी मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का कारोबारियों ने सम्मान किया है।
विज्ञापन
रानी गैंग को दबोचने वाली पुलिस टीम को कारोबारियों ने किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी किराना कारोबारी से 8 लाख की हुई लूट में शामिल ईरानी गैंग को दबोचने और रकम बरामदगी मामले में कमिश्नरेट पुलिस का खाद्य कारोबारियों ने सम्मान किया है। श्री काशी खाद्य व्यापार मंडल की ओर से विशेश्वरगंज स्थित एक होटल में डीसीपी काशी समेत अन्य को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


बीते  24 मार्च 2022 को गाजीपुर से वाराणसी आए किराना व्यापारी तबरेज अहमद से कबीरचौर क्षेत्र में दिन दहाड़े 8 लाख रुपये लूटने वाले ईरानी गैंग को कमिश्नरेट पुलिस ने हफ्ते भर में गिरफ्तार किया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देशन में गैंग के कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से कुल 7,37000 रुपए नकद व लूट में उपयोग टवेरा गाड़ी व दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया था।

इसको लेकर काशी खाद्य व्यापार मंडल ने पुलिस उपायुक्त जोन काशी राम सेवक गौतम, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी राजेश कुमार पांडेय एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय , प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र के साथ साथ गिरफ्तारी में सम्मिलित क्राइम ब्रांच वाराणसी , सर्विलांस सेल वाराणसी और थाना चौक के अधिकारी कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान काशी खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण शरण दास, महामंत्री सत्येंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  आलोक नागर, सदस्य रामजी माहेश्वरी , मनमोहन अग्रवाल , रमेश चंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें