फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बदमाशों की गोली से घायल व्यवसायी की मौत, पांच दिन से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में थे भर्ती

Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सारनाथ क्षेत्र में बीते शुक्रवार सुबह मुकीमगंज निवासी राजकुमार यादव (43) नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान राजकुमार ने बुधवार दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में राजकुमार यादव के परिजनों का बयान लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में छह दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे व्यवसायी राजकुमार यादव (43) की सांस बुधवार को टूट गई। वहीं, राजकुमार को गोली मारने वाले दो शूटर सारनाथ थाने की पुलिस के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं। इसके साथ ही केस में नामजद सात आरोपियों पर भी पुलिस शिकंजा नहीं कस सकी है। इससे सारनाथ थाने की पुलिस की कार्यशैली गंभीर सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज इलाके में रहने वाले ट्रांसपोर्टर और जमीन की खरीद-बिक्री का काम करने वाले राजकुमार यादव को बीते शुक्रवार को तिलमापुर क्षेत्र में रंगीलदास पोखरा चौराहा के समीप दो नकाबपोश बदमाशों ने तीन गोली मारी थी। पीठ और कनपटी पर गोली लगने से घायल राजकुमार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

पत्नी और बच्चों की हालत बेसुधों जैसी

उपचार के दौरान बुधवार को राजकुमार की मौत हो गई। राजकुमार को मृत घोषित किए जाते ही उनकी पत्नी ज्योति यादव और चारों बच्चों की हालत बेसुधों जैसी हो गई। परिजन बड़ी ही मुश्किल से उन्हें संभाले हुए थे। उधर, डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा हत्या में तरमीम किया जाएगा। पुलिस की तीन टीमें शूटरों और नामजद आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में लगी हुई हैं।

Trending Videos

जेल में बंद छोटे भाई ने रची साजिश

व्यवसायी राजकुमार यादव की हत्या की साजिश गाजीपुर जेल में बंद उनके छोटे भाई और आदमपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय यादव ने जमीन विवाद की रंजिश में रची है। इसमें उसका साथ उसके बिजनेस पार्टनर अनिल यादव, दो पत्नियों सोनी यादव व आरती यादव, पिंटू यादव उर्फ आशुतोष, शिवम यादव, रोहित यादव और रविंदर ने दिया। विजय के अलावा सातों नामजद आरोपी कहां हैं, यह अब तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। इसके साथ ही गोली मारने वाले दोनों शूटर भी चिह्नित नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

लगातार दी जा रही थी जान से मारने की धमकी

राजकुमार की पत्नी ज्योति के अनुसार, उनके पति की पुश्तैनी जमीन लेढ़ूपुर में है। इस जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के लिए उनका छोटा भाई विजय यादव गाजीपुर जेल से आए दिन फोन कर धमकाता रहता था। विजय यादव का सहयोग उसका पार्टनर सारंग तालाब निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल यादव करता है।

अनिल यादव ने बीते महीने भी धमकी दी थी। ज्योति ने पुलिस को बताया कि विजय यादव ने ही राजकुमार की हत्या की साजिश रची है। इसमें उसकी दो पत्नियां सोनी यादव व आरती यादव, उसका पार्टनर अनिल यादव, पिंटू यादव उर्फ आशुतोष, शिवम यादव, रोहित यादव और रविंदर ने सहयोग किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें