फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन वायदा कारोबार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

Thu, 26 Feb 2015 02:02 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अवैध तरीके से चल रहे ऑनलाइन वायदा कारोबार के खिलाफ बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के संयुक्त संयोजन में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कई जिलों के व्यापारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्ती व झंडे ले रखे थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल ने किया।
सुबह से ही पूर्वांचल के जिलों के व्यापारियों का जमावड़ा पीएम के जनसंपर्क कार्यालय के पास शुरू हो गया था। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित व्यापारियों के संबोधन में संदीप बंसल ने कहा कि वायदा कारोबार देश में बढ़ती महंगाई का मूल कारण है। इस पर अंकुश लगाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से देश में ऑनलाइन व्यापार अवैध तरीके से फल-फूल रहा है। टैक्स की अदायगी के बिना खुदरा व्यापार को चौपट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम को ऑनलाइन वायदा कारोबार को प्रतिबंधित करना चाहिए या फिर इसपर टैक्स लगा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगले महीने प्रधानमंत्री कार्यालय व संसद भवन पर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों में प्रदीप अग्रवाल, हाफिज जलील सिद्दीकी, सुशील जायसवाल, डॉ. राम गोपाल गुप्ता, अनुराग खंडेलवाल, सावन जायसवाल, विनय ओमर, ज्ञानेश मिश्रा, संदीप पांडेय, रवींद्र त्रिपाठी आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें