फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक कांप्लेक्स के मालिक की गला रेत कर हत्या, बेटे और उसके दोस्तों से पुलिस कर रही पूछताछ

Sat, 11 Jul 2020 10:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
मर्डर डेमो पिक
विज्ञापन

वाराणसी जिले के कचनार (राजातालाब) स्थित व्यावसायिक कांप्लेक्स के मालिक जयहिंद पटेल उर्फ गोलई (40) की गला रेत कर शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई। रोहनिया थाने की पुलिस प्रकरण में शनिवार को जयहिंद के बड़े बेटे और उसके दो दोस्तों को आरोपी बताते हुए पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी पत्नी से जयहिंद का विवाद हो गया। इन दिनों वह एक अन्य वनवासी महिला के साथ शादी की फिराक में था। बड़े बेटे को लगा कि पिता सारा पैसा यूं ही उड़ा देगा तो अपने दो दोस्तों के साथ उसके सिर पर वार कर और गला रेत कर हत्या कर दी।

राजातालाब में नेशनल हाइवे के किनारे जयहिंद का दो मंजिला व्यावसायिक कांप्लेक्स है। जयहिंद राजातालाब स्थित पशु चिकित्सालय के पीछे अपने मकान में रहता था। शनिवार की सुबह आसपास के लोग जयहिंद के बरामदे में खून देखे तो शंकावश कमरे में झांके। कमरे में झांकने पर जयहिंद औंधे मुंह गिरा हुआ था और चौतरफा खून गिरा हुआ था। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ रोहनिया थाने की पुलिस आई। परिजनों ने बताया कि जयहिंद की पहली पत्नी शिव देवी की मौत हो गई है और उसके तीन बेटे हैं। दूसरी पत्नी चुन्नी देवी से जयहिंद का विवाद चल रहा है। इन दिनों जयहिंद क्षेत्र के ही एक वनवासी परिवार की महिला के साथ देखा जाता था और उससे शादी करने की बात कहता था। 


मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि वारदात की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है। जयहिंद के बड़े बेटे और उसके दो दोस्तों से पूछताछ पूरी कर और साक्ष्य एकत्र कर रविवार को वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

चारपाई का पाया मारा सिर पर और पेपर कटर से गला रेता

रोहनिया थाने की पुलिस के अनुसार जयहिंद शुक्रवार की रात शराब पीकर अपने कमरे में था। रात में उसका बड़ा बेटा उसके पास अपने दो दोस्तों के साथ उस रास्ते से आया जिधर सीसी कैमरे नहीं लगे थे। 

दरवाजा खुलते ही बेटे ने जयहिंद के सिर पर चारपाई के पाया से वार किया। इसके बाद नशे में धुत जयहिंद जब जमीन पर गिर पड़ा तो पेपर कटर से उसका गला रेता गया। हिरासत में लिया गया जयहिंद का बड़ा बेटा एक युवती के अपहरण का आरोपी भी रहा है।
विज्ञापन

एक करोड़ की जमीन बेंचा था, पैसे का नहीं लगा पता 

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, जयहिंद हाल में लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन बेंचा था लेकिन उस पैसे का कहीं पता नहीं लगा। जयहिंद ने सारा पैसा महिलाओं, आर्केस्ट्रा और शराब में खर्च कर दिया था। इस वजह से उसके बेटे को लगता था कि कहीं एक-एक कर ऐसे ही पिता सब कुछ न बेंच दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें