वाराणसी के सभी केंद्रों के लिए
मां विंध्यवासिनी का दर्शन आसान, चलेंगी अतिरिक्त बसें
- वाराणसी परिक्षेत्र में चलेंगी 50 अतिरिक्त बसें, बुधवार की सुबह पांच बजे रवाना होगी पहली बस
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। परिवहन निगम ने नवरात्र में मां विंध्यवासिनी का दर्शन और आसान बना दिया है। निगम ने बुधवार से ही वाराणसी परिक्षेत्र के अलग-अलग रूटों पर 50 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। हर आधे घंटे में बसें मिलेंगी।
नवरात्र में मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम जाने और दर्शन-पूजन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए ही निगम प्रबंधन ने 22 से 30 मार्च के बीच अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया। परिवहन निगम वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक, विंध्याचल के लिए पहली बस बुधवार की सुबह पांच बजे रवाना होगी। नियमित अंतराल पर हर आधे घंटे में बसें मिलेंगी। 50 फीसदी यात्री मिलते ही बसें रवाना कर दी जाएंगी।
कहां से चलेंगी किस डिपो की कितनी बसें
मार्ग - डिपो - संचालित बसों की संख्या - आवंटित बस
वाराणसी-विंध्याचल- कैंट - 0 - 10
वाराणसी-विंध्याचल- काशी - 1 - 10
वाराणसी-विंध्याचल- चंदौली - 1 - 07
वाराणसी-विंध्याचल- ग्रामीण - 4 - 00
जौनपुर-विंध्याचल- जौनपुर - 4 - 10
गाजीपुर-विंध्याचल- गाजीपुर - 0 - 08
सोनभद्र-विंध्याचल- सोनभद्र - 0 - 10