फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस रेलवे स्टेशन से चलेगी वंदेभारत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन से चलेगी वंदेभारत
विज्ञापन

- 28 मार्च तक नहीं जाएगी कैंट रेलवे स्टेशन
- लोहता से भदोही-जंघई के रास्ते जाएगी प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। वंदेभारत एक्सप्रेस बुधवार से बनारस (मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन से चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय बनारस-प्रयागराज रेलखंड के झूंसी-रामनाथपुर स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण कार्य और झूंसी स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग के चलते लिया है। ट्रेन अब 28 मार्च तक कैंट रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी।
रेल अधिकारियों के मुताबिक 25 मार्च तक प्री-इंटरलॉक और 26 से 28 मार्च तक नॉन इंटरलॉक के काम कराए जा रहे हैं। 28 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण भी करेंगे। इस वजह से रूट से संबंधित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। नई दिल्ली से वाराणसी कैंट के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित है। इसीलिए ट्रेन 28 मार्च तक प्रयागराज-जंघई-भदोही के रास्ते वाराणसी तक चलाई जा रही है। इसी कड़ी में ट्रेन को कैंट के बजाय बनारस (मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कोट::
ट्रेन संख्या 22436/22435 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-माधोसिंह-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-लोहता-बनारस होकर चलाई जाएगी। यह ट्रेन बनारस स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट होगी, फिर बनारस स्टेशन से ही शार्ट ओरिजिनेट होकर चलेगी। यह ट्रेन 28 मार्च तक वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन नहीं जाएगी।- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल
विज्ञापन



ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक, बनारस से प्रयागराज-रामबाग की दूरी 120.2 किलोमीटर है। झूंसी-रामनाथपुर के मध्य दोहरीकरण कार्य पूरा हो जाने पर 120.2 में से 115 किलो मीटर डबल लाइन हो जाएगी। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें