घायलों की चीख सुनकर आस-पास के लोग बस का शीशा तोड़कर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां छह लोगों की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने वाराणसी भेज दिया।
घटना स्थल पर राजकुमार यादव (30) निवासी सिसौड़ा की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की मौत सैदपुर अस्पताल में हुई। नंदगंज थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर बस को सीधा कराकर रोड से हटवाए। मोटर साइकिल चालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना स्थल पर जिलाधिकारी के बालाजी, एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, सीओ महिपाल पाठक, एसडीएम सैदपुर वेद प्रकाश मिश्र आदि मौके पर मौजूद थे।