फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : अनियंत्रित हो कर बस पलटी, दो लोगों की गई जान, 28 लोग घायल

Tue, 23 Apr 2019 03:46 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक गांव में निजी बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गाजीपुर से वाराणसी जा रही बस सड़क पर पलट गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 28 यात्री घायल हो गए। 

पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में बस वाराणसी के लिए जा रही थी। पहाड़पुर बाजार में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस पलट गई। जिसमें 28 से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
घायलों की चीख सुनकर आस-पास के लोग बस का शीशा तोड़कर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां छह लोगों की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने वाराणसी भेज दिया।

घटना स्थल पर राजकुमार यादव (30) निवासी सिसौड़ा की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की मौत सैदपुर अस्पताल में हुई। नंदगंज थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर बस को सीधा कराकर रोड से हटवाए। मोटर साइकिल चालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना स्थल पर जिलाधिकारी के बालाजी, एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, सीओ महिपाल पाठक, एसडीएम सैदपुर वेद प्रकाश मिश्र  आदि मौके पर मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें