फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रस्तावित अधिनियम की प्रतियां जलाईं, न्यायिक कार्य से रहे विरत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन अधिनियम को लेकर सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट परिसर में प्रस्तावित अधिनियम की प्रतियां जलाईं। इसके बाद कचहरी परिसर में केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित बिल पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद देश के बार एसोसिएशनों से हड़ताल न करने का आह्वान किया था। मगर, यूपी बार काउंसिल ने पहले से ही 25 फरवरी को बार एसोसिएशनों से हड़ताल का आह्वान किया था। इसी क्रम में दीवानी कचहरी के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। हड़ताल में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगलेश दूबे व महामंत्री राजेश गुप्त, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्र व महामंत्री शशांक श्रीवास्तव, अशफाक अहमद, मुमताज अहमद, विनोद शुक्ल, अनिल पाठक, कमलेश यादव,अनूप सिंह, कृष्ण कुमार पटेल, प्रतीष राय, धनंजय यादव समेत काफी संख्या में वकील शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें