फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दबंगों ने युवक के मुंह में मारी गोली, बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचा घायल; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 03 Apr 2025 10:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में देर रात मनबढ़ों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक खुद ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की ममद से जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में बुधवार की देर रात फ्लिपकार्ट वेयर हाउस से लौट रहे युवक को लालपुर के लमही के पास विवाद के बाद मनबढ़ों ने गोली मार दी। घटना के बाद पीड़ित युवक खुद ही अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत एक रेस्टोरेंट के पास बीती रात अज्ञात हमलावरों ने तेवर निवासी निशांत सिंह को गोली मार दी। गोली उसके मुंह में लगी। जिसके बाद घायल निशांत खुद अस्पताल पहुंचा। भोर में उसके परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर एसीपी व स्थानीय पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी। बताया जा रहा है कि रफ ड्राइविंग को लेकर कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद में गोली चल गई। हालांकि घायल खुद बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें