फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: मंदिर की सुरक्षा के लिए मिलेंगे बुलेट प्रूफ वाहन, गंगा द्वार से होगी निगरानी

Sun, 17 Nov 2024 11:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ वाहन मिलेंगे। वहीं गंगा द्वार से निगरानी की जाएगी। मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त सभागार में श्री काशी विश्वनाथ धाम की स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं के प्रति सुरक्षा कर्मियों के विनम्र व्यवहार के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए इस क्षेत्र में दक्ष निजी संस्थाओं की मदद ली जाएगी। ताकि, श्रद्धालुओं से सुरक्षा कर्मियों के दुर्व्यवहार की शिकायत न आए।

विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए। विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शासन स्तर से बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए धाम में समय-समय पर मॉक ड्रिल पर जोर दिया गया। धाम परिसर में चेकिंग की व्यवस्था ऐसी बनाने को कही गई है कि वह श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक हों।

बैठक में विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से मोटरबोट से निगरानी और पेट्रोलिंग पर सहमति बनी है। बैठक से पहले स्थायी सुरक्षा समिति के सदस्यों ने विश्वनाथ धाम और ज्ञानवापी परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस-पीएसी और सीआरपीएफ के जवानों समिति के सदस्यों ने बातचीत कर उन्हें ड्यूटी के दौरान हमेशा अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें