वाराणसी विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई के तहत आठ बीघा जमीन पर बिना स्वीकृत ले-आउट की प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। शिवपुर वार्ड के मौजा लोढ़ान में अज्ञात व्यक्ति की ओर से एक बीघा, होलापुर में विनीत पांडेय के 1.5 बीघा और पिसौर में दंगली सिंह व आत्मा सिंह के 1.5 बीघा भूमि पर बिना ले-आउट स्वीकृति अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
दशाश्वमेध वार्ड के घाटमपुर में संदीप गुप्ता के 2 बीघा और दरेखू में मनदीप सिंह के 2 बीघा भूमि पर जेसीबी चली। वीडीए ने लोगों से अपील की है कि भूमि खरीदने से पहले उसका लैंडयूज देख लें।