असि नदी किनारे के अवैध निर्माणों पर जल्द की प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। इसके लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से चिह्नांकन शुरू कर दिया है। पहले चरण में नगर निगम के पास नक्शे के आधार पर मिलान किया जा रहा है।
आने वाले दिनों में सभी भवन स्वामियाें की जमीन के कागजात की जांच होगी। जिन भवन स्वामी का निर्माण कार्य दायरे से बाहर होगा। उन सभी के अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। इसके पूर्व सभी भवन स्वामियों को पूरा मौका दिया जा रहा है। वे स्वयं अपना अवैध निर्माण तोड़ लें। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि एनजीटी के आदेश के आधार पर कार्रवाई की कार्ययोजना बनाई जा रही है। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। जो नियमित मॉनीटरिंग कर रही है।