मऊ जिला सदर से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ पिछले एक महीने से शिकंजा कसता जा रहा है। सरकार और पुलिस प्रशासन मुख्तार अंसारी के करीबियों, अवैध निर्माण और कारोबार पर कार्रवाई जारी है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन
2 of 5
विधायक मुख्तार अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव में शनिवार को जिला प्रशासन ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन को मुख्तार गैंग के चंगुल से मुक्त करा दिया। इसके लिए गोदाम की चहारदीवारी तोड़ दी गई। जिला प्रशासन की अनुमति लिए बगैर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन खरीदी गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
जमीन विकास कंस्ट्रक्शन के नाम से खरीदी गई थी, लेकिन एफसीआई से किए गए अनुबंध में मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी सहित चार लोग पार्टनर हैं। इसके चलते नौ जुलाई को चारों पर दक्षिणटोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
4 of 5
मामले की शिकायत मिलने पर डीएम ने तत्कालीन एसडीएम सदर अतुल वत्स से इसकी जांच कराई थी। इसमें पता चला था कि गोदाम विकास कंस्ट्रक्शन रजदेपुर देहाती रौजा गाजीपुर के नाम से है। इसका प्रोपराइटर आतीफ रजा है। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैयदबाड़ा का निवासी है।
डीएम के अनुसार, जो जमीन खाली कराई गई है, उसका मूल्य 17 लाख है और जिन लोगों ने इस पर कब्जा किया था, उन लोगों से 26 लाख 43 हजार रुपये क्षतिपूर्ति वसूली जाएगी। डीएम ने कहा कि अब एफसीआई की मर्जी पर है कि वह गोदाम से अनुबंध रखता है या नहीं।