पुलिस ने किसान पथ पर लगे कैमरे खंगाले हैं। फुटेज में कई जगह बदमाश दिखे हैं, लेकिन कहीं पर भी उन्होंने चेहरे से गमछा या हेलमेट नहीं हटाया है। पुलिस ने जेल में बंद शूटरों को बदमाशों का हुलिया दिखाकर भी पहचान का प्रयास किया। एसटीएफ भी बदमाशों का पता लगा रही है।
उल्लेखनीय है कि मूल रूप से जौनपुर के सिकरारा टिकारी गांव निवासी संदीप सिंह की बुधवार दोपहर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संदीप यहां वृंदावन कॉलोनी में पत्नी प्रीति और बच्चों के साथ रहते थे। बदमाश गोली मारते समय कैमरे में कैद हो गए थे।
प्रीति की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। परिजन शव लेकर जौनपुर चले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया है कि दिसंबर में काकोरी में प्लॉटिंग को लेकर विवाद हो गया था। संदीप ने तब दिनेश यादव, शिवपाल यादव, मनीष यादव और चंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।