बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को महात्मा बुद्ध की 2667 वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु व उपासक मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में महात्मा बुद्ध के अस्थि अवशेष का दर्शन करेंगे। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु धमेख स्तूप के समक्ष विश्व शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। भिक्षु सुमितानंद के नेतृत्व में धर्म चक्र प्रवर्तन सूत्र का पाठ किया जाएगा। साथ ही मूलगंधकुटी विहार स्थित बौद्ध मंदिर परिसर को 2667 दीपों से प्रज्वलित किया जाएगा। बुद्ध विहार कार्यालय के सामने सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक भोजन दान किया जाएगा। इसमें सारनाथ में आने वाले पर्यटक व आगंतुक भोजन करेंगे।