वाराणसी। भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चौकाघाट में शुरू हुए बीटेक कोर्स के पहले बैच के पासआउट छात्रों का बृहस्पतिवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ फेयरवेल हुआ। सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव, गोपाल विश्वकर्मा, अविनाश तिवारी ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत-संगीत से सभी का मनमोह लिया। छात्र जीवन पर आधारित नाटक का भावपूर्ण मंचन किया। गेम शो से भी भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान प्रतिभावानों और अतिथियों का सम्मान हुआ। संचालन सौम्या सिंह, जितेश सिंह और चित्रांशी काव्या ने किया। संवाद