फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर में 1.6 एमएम बारिश, 4.8 डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बृहस्पतिवार की सुबह रिमझिम बरसात से काशी का मौसम खुशनुमा हो गया। शहरी इलाकों में 1.6 मिलीमीटर ही बारिश हुई, लेकिन इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे गिरकर 36.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह के 6 बजे शहर का पारा 28 डिग्री ही था, मगर बारिश बंद होने के बाद दोपहर तक यह 36 डिग्री को पार कर गया। न्यूनतम तापमान भी 0.2 डिग्री गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हवा भी 20 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले 6 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवा के साथ तापमान भी 4-5 डिग्री तक नीचे आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आंधी का भी संभावना जताई है। 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बह सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें