फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुमराह लोगों को फिर से रास्ते पर ले आएगी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज को गुमराह कर रही है। इनका उद्देश्य सिर्फ किसी तरह से सत्ता को पाना है। गुमराह हुए लोगों को बसपा फिर से रास्ते पर ले आएगी। बुधवार को सारनाथ स्थित लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन और स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्च पर विफल है।
विज्ञापन

काशी में प्रथम आगमन पर स्वागत अभिनंदन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व मुस्लिम समाज के साथ ही न्याय पसंद ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य सहित अन्य बसपा के साथ हैं। इन्हीं के दम पर 2007 में प्रचंड बहुमत वाली बसपा की सरकार बनी थी। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि गुमराह लोगों को फिर से सही रास्ते पर लाना। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश भारती, सुरेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, दीपचंद चौधरी, छन्नूलाल पाल, नरेंद्र पाल, रामाश्रय पाल आदि मौजूद रहे। संचालन कैलाश पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें