मोबाइल पर बात करते अतुल राय के पिता
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अतुल राय के पिता भरत सिंह ने कहा कि मेरे बेटे की कम उम्र में शोहरत पाना लोगों के ईर्ष्या का कारण बना। लोग अतुल की सफलता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इसी कारण उसे फंसाया गया।
तीन साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
बलिया निवासी युवती ने एक मई 2019 को अतुल राय के खिलाफ चितईपुर स्थित फ्लैट पर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। लंका थाने में दर्ज मुकदमे की तहरीर में आरोप लगाया था कि दुष्कर्म का फोटो और वीडियो बनाकर अतुल राय ने उसे ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म करता रहा।
विरोध करने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। लोकसभा 2019 के चुनाव के समय घोषी से सांसद चुने जाने के बाद 22 जून 2019 को अतुल राय ने कोर्ट में सरेडर किया था। इसके बाद से अतुल राय जेल में बंद हैं। गाजीपुर के भंवरकोल थाना अंतर्गत बीरपुर गांव निवासी अतुल राय की मुलाकात बलिया निवासी युवती से 2018 में यूपी कॉलेज में हुई थी।
दुष्कर्म पीड़िता पिछले दो साल से ज्यादा समय से अकेले घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही थी। न्याय की आस में भटक रही पीड़िता ने 16 अगस्त को फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर कर आत्मदाह किया था। बलिया के छोटे से गांव से वाराणसी पढ़ने आई पीड़िता के हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने यूपी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में भाग्य आजमाया था।
एक मई 2019 को बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने के बाद उसने न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। 22 जून 2019 से जेल में बंद सांसद के साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर पीड़िता सोशल मीडिया पर कटाक्ष करती रहती थी। तीन जनवरी 2021 को 49 मिनट का एक वीडियो ट्वीट कर पीड़िता ने मारपीट का आरोप भी लगाया था। गवाह ने भी दिसंबर 2020 में शिवपुर निवासी शोभित सिंह और शुभम के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों ने लंका पुलिस को पुख्ता प्रमाण भी सौंपे थे।