फोटो...
बीएसएफ के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, की गई अंत्येष्टि
चोलापुर। बनियापुर गांव के निवासी बीएसएफ के एक जवान कैंसर से निधन हो गया। मंगलवार को जवान का पार्थिव शरीर चोलापुर थाने लाया गया। थाने से पार्थिव शरीर सम्मान के साथ बनियापुर स्थित उनके आवास ले जाया गया। बीएसएफ के जवानों ने अपने साथी को अंतिम सलामी दी। मणिकर्णिका घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। बनियापुर गांव निवासी गामा यादव के पुत्र विनोद यादव (45) वर्ष 1998 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह हवलदार के पद पर दिल्ली में तैनात थे। कुछ समय पहले ही उन्हें पता लगा कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से घर लाया गया। बनियापुर स्थित आवास पर इलाके के ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। विनोद यादव के निधन के बाद उनके दो पुत्रों और पत्नी रेखा यादव का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद