फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2022: वाराणसी में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, डॉक्टर बनना चाहती है 12वीं की टॉपर

Fri, 22 Jul 2022 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले के 152 सीबीएसई विद्यालयों में इस बार 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग स्कूलों के कई दर्जन छात्रों ने 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन
माता-पिता के साथ 12वीं की टॉपर तनिष्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। परीक्षा खत्म होने के महीने भर बाद 12वीं और दो माह बाद 10वीं का परिणाम आया। वाराणसी में जिले में कुल 43 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 164 विद्यालयों के करीब 23 हजार विद्यार्थी 10वीं और 134 विद्यालयों के 20 हजार विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


छात्र परिवार संग विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। इधर विद्यालयों में भी विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर और उन्हें उपहार देकर सम्मानित कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं मिली। सीबीएसई की ओर से पहली बार दो टर्म में कराई गई थी। दोनों टर्म के नंबर को जोड़कर ही परिणाम तैयार कराया गया।

सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि इस बार जिले में 10वीं में पहले टर्म की परीक्षा 17 नवंबर 2021 से 11 दिसंबर 2021 जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक कराई गई। इसके साथ ही 12वीं में पहले टर्म की परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 और दूसरे टर्म में छात्रों ने 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक परीक्षा दी। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक बनना चाहती है तनिष्का

सीबीएसई 12 वी में डालिम्स समूह के सफल विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इसमें सनबीम स्कूल वरुणा की तनिष्का गुप्ता ने 99 प्रतिशत अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

चिकित्सक डॉ.एसपी गुप्ता की सुपुत्री तनिष्का आगे चलकर चिकित्सक बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती है। इसके लिए उसने तैयारी भी शुरू कर दी है। विद्यालय में माता-पिता के साथ पहुंचकर तनिष्का ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। उधर तनिष्का के माता-पिता ने मिठाई खिलाई और गले लगाकर बिटिया को बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें