फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जब स्कूलों का निरीक्षण करने बाइक से निकले बीएसए, आठ शिक्षक गैरहाजिर, एक दिन का वेतन रोका  

Wed, 06 Oct 2021 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाइक से जाते बीएसए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का मंगलवार को बीएसए राकेश सिंह ने बाइक से दौरा किया। बाइक की पिछली सीट पर बैठकर वह जिस भी विद्यालय पहुंचे वहां शिक्षक उन्हें पहचान नहीं पाए। इस दौरान बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। वहीं, विद्यालयों में गंदगी मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


बीएसए सुबह 9.10 बजे हरहुआ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। बीएसए को विद्यालय में प्रवेश करते देख उपस्थित शिक्षकों ने साथियों को फोन पर जल्दी पहुंचने का संदेश दिया। तीन महिला शिक्षक अनुपस्थित थी। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय वार पहुंचे। वहां भी तीन अध्यापक विजेंद्र नारायण सिंह, प्रेम सागर पटेल व अर्चना मिश्र गैरहाजिर मिले।

औचक निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवनाथपुर में शिक्षिका सीमा सिंह व आभा रानी व प्राथमिक विद्यालय सरैया मोहनपुर में भी एक शिक्षक लक्ष्मी पति पटेल अनुपस्थित रहे। सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें