फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 01:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसे लेकर नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों के प्रदर्शन के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
मृतक प्रिंस की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजुरी के शुभम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के छोटे भाई की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मांग थी कि मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। मौके पर कमिश्नरेट के वरुणा जोन के अफसर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने कैंट थानाध्यक्ष को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा। 

कैंट थाने में लापरवाही से मृत्यु के आरोप में शुभम हॉस्पिटल के डॉ. केपी सिंह और डॉ. आशुतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लगभग पांच घंटे बाद तीन बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। हिवरनपुर रामपुर गांव निवासी लवकुश साहनी ने बताया कि वह छोटे भाई प्रिंस कुमार साहनी (22) को 17 दिसंबर को शुभम हॉस्पिटल दिखाने लाए थे। 
विज्ञापन


कैंट थानाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हॉस्पिटल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक भीम आर्मी समर्थक डटे रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें