फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा के साथ कार में साथ आए सालों ने मारी गोली, तड़पता छोड़कर हुए फरार 

Wed, 08 Jul 2020 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जीजा को उसके दो सालों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो साले मौके से फरार हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी संतोष मिश्रा(40) पुत्र जय प्रकाश मिश्रा की गोरखपुर जिले के सिकरीगंज में ससुराल है। संतोष का अपनी पत्नी से विवाद चल है, वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए मंगलवार को ससुसराल गया था।


बुधवार को उसके साले ऋषिकेश और जगन्नाथ अपने जीजा संतोष को जौनपुर छोड़ने के लिए स्कार्पियो से निकले थे। जैसे ही वह बाग लखरांव पुल के पास पहुंचे दोनों ने संतोष को गोली मार दी और गाड़ी में ही उसे तड़पता छोड़कर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर घायल संतोष पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी गंभीर हालत देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें