फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोलकाता से कोकीन लाकर बेचता था गाजीपुर में, वाराणसी से अरेस्ट; ANTF की टीएम ने ऐसे पकड़ा

Mon, 17 Feb 2025 04:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स को शातिर की तलाश काफी दिनों से थी। कोकीन बेचने और खरीदने के मामले में बदमाश काफी तेज था। वाराणसी में वह कोकीन बेचने ही आया था कि पकड़ा गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) ने छावनी क्षेत्र से 505 ग्राम कोकीन के साथ खजुरी गोला, पांडेयपुर निवासी कृष्ण मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। कृष्ण मोहन सिंह ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह कोलकाता से ट्रेन से कोकीन की खेप लाकर गाजीपुर में बेचता था। पहली बार उसे वाराणसी से एक व्यक्ति ने संपर्क कर कोकीन की खेप देने के लिए कहा तो वह छावनी क्षेत्र में आया था। 

विज्ञापन




पुलिस अब कृष्ण मोहन सिंह के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल कर उसे कोकीन देने वाले और खरीदने के लिए बुलाने वाले का पता लगा रही है। 
एएनटीएफ के गाजीपुर थाने की वाराणसी यूनिट के सब इंस्पेक्टर आदित्य नारायण सिंह को सूचना मिली थी कि छावनी क्षेत्र में एक व्यक्ति किसी को कोकीन की खेप देने के लिए खड़ा है। 
विज्ञापन


सूचना पर सब इंस्पेक्टर ने टीम के साथ शनिवार की रात छावनी क्षेत्र में घेराबंदी कर कृष्ण मोहन सिंह को पकड़ा। उसके पास से 505 ग्राम कोकीन के अलावा आधार कार्ड, दो मोबाइल, एक बाइक और 1200 रुपये बरामद हुआ। कैंट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत कृष्ण मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन

खुद को बताता था बिल्डिंग का नक्शा बनाने वाला
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि कृष्ण मोहन सिंह खुद को बिल्डिंग का नक्शा बनाने वाला डिजाइनर बताता था। मुख्य रूप से गाजीपुर और वाराणसी के वरुणा पार क्षेत्र में कोकीन का अवैध धंधा करने वाला कृष्ण मोहन इससे पहले कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। सटीक मुखबिरी के आधार पर ही वह एएनटीएफ की टीम के हत्थे चढ़ा। कृष्ण मोहन ने पुलिस को बताया कि कोकीन की बिक्री में उसे तगड़ा मुनाफा होता था। इसी वजह से वह चुपचाप यह काम करता आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें