फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर जेल भेजे जाएंगे बृजेश सिंह

Sat, 27 Feb 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में बंद बृजेश सिंह को शासन ने करारा झटका दिया है। विधान परिषद का चुनाव लड़ रहे बृजेश सिंह को शाहजहांपुर जिला जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। इसका शासनादेश शुक्रवार को सेंट्रल जेल अधीक्षक को प्राप्त हो गया। जेल प्रशासन शनिवार को इसकी जानकारी अदालत को देगा। अदालत के निर्देश पर बृजेश को शाहजहांपुर जेल भेजा जाएगा। चर्चा है कि एमएलसी चुनाव के  मद्देनजर उनका स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन


बृजेश सिंह के खिलाफ वाराणसी की अदालत में एक, गाजीपुर में दो, एक दिल्ली और एक मुकदमा उड़ीसा की अदालत में चल रहा है। वह 2010 से सेंट्रल जेल में बंद हैं। बीच में कुछ दिनों तक वह गुजरात की जेल में थे। जेल में रहते हुए वह विधान परिषद (स्थानीय प्राधिकारी) का चुनाव लड़ रहे हैं।

इसी सीट से समाजवादी पार्टी ने चंदौली के सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू की बहन मीना सिंह को टिकट दिया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। इसी बीच शुक्रवार को शासन का आदेश सेंट्रल जेल पहुंचा कि बृजेश सिंह शाहजहांपुर जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए।
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा जोरों से है कि विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर बृजेश को स्थानांतरित किया जा रहा है। चर्चा यह भी रही कि सपा नेताओं ने शासन में शिकायत थी कि वह वाराणसी जेल में रहते चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।। वहीं सिकरौरा कांड की वादिनी हिरावती यादव ने भी करीब तीन माह पूर्व बृजेश सिंह को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने की मांग शासन से की थी।

सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शुक्रवार को शासन का पत्र जेल को मिला है। इसमें कोई कारण नहीं बताया गया है। वाराणसी जिला जज की अदालत को इसकी जानकारी दी जाएगी। अदालत के निर्देश पर बृजेश को जल्द से जल्द स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें