Varanasi News: यौन उत्पीड़न के आरोप से बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर काशी के कुश्ती खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की। उन्होंने एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की।
यौन उत्पीड़न के आरोप से बरी होने के बाद पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बनारस के पहलवानों से वीडियो कॉल पर बात की। संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि काशी के कुश्ती प्रशिक्षकों और पहलवानों ने बृज भूषण को बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
वाराणसी में इस जीत का जश्न मनाया गया। कुश्ती खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की। उन्होंने एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की। मौके पर रणवीर यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव और जावेद पहलवान शामिल थे।