फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अक्षय तृतीया पर बाजार में रौनक, सर्राफा कारोबारियों की चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैसाख में शुक्ल पक्ष की तृतीया पर अक्षय तृतीया शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह ऑफर निकाले हैं। ऑफर ऐसे कि ग्राहकों की जेब पर असर कम पड़े और बाजार आने वाले खरीदार कुछ न कुछ लेकर ही लौटे। ऐसे तो इस त्योहार पर कभी भी खरीदारी की जाती है, लेकिन यदि आप शुभ मुहूर्त में खरीदारी करते हैं तो अत्यधिक लाभ होगा। यह शुभ मुहूर्त शनिवार को सुबह 7.09 बजे से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 7.30 पर समाप्त होगा। त्योहार पर सर्राफा, ऑटो मोबाइल व रियल एस्टेट कारोबार बूम करेगा। कोरोना के बाद बाजार में यह उछाल पहली बार देखने को मिलेगा। अक्षय तृतीया पर आभूषण सबसे अधिक खरीदे जाते हैं।
सर्राफा कारोबारियों की मानें तो इस बार जिले में 200 करोड़ से ऊपर के कारोबार की उम्मीद है। ऑटो मोबाइल कारोबारियों ने बताया कि ऐसे तो शनिवार को लोग लोहा खरीदने से बचते हैं, लेकिन फिर भी 50 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां बीते एक महीने से चहल पहल है। लोगों ने पहले से जमीन, मकान व फ्लैटों की बुकिंग करा रखी है। इस बार 250 करोड़ का कारोबार होगा। त्योहार को देखते हुए सोने-चांदी की दुकानों, कार- बाइक के शोरूम और बाजार में शुक्रवार की देर रात तक सजावट होती रही।
विज्ञापन

इनसेट
शनिवार को शुभ मुहूर्त
सुबह 7.49 से 9.04 तक
दोपहर 12.20 से शाम 5.13 तक
शाम 6.51 से रात्रि 8.13 तक
रात्रि 9.35 से 1.42 तक
बातचीत
आभूषणों की खरीदारी पर ऑफर हैं। सोने, चांदी व हीरे की खरीदारी करने पर मेकिंग चार्ज में 15 से 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। - संतोष अग्रवाल, सर्राफा कारोबारी
कोरोना के बाद बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। अच्छे कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। - रवि सर्राफ, सर्राफा कारोबारी
शनिवार को लोग गाड़ियां कम खरीदते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया पर जमकर खरीदारी होगी। जिले में दस करोड़ रुपये के दो पहिया वाहन बिकेंगे। - आशुतोष द्विवेदी, ऑटोमोबाइल कारोबारी
त्योहार के पहले से लोगों ने गाड़ियों के लिए बुकिंग करा रखी है। हालात यह है कि कुछ गाड़ियों के मॉडल शॉर्ट हैं। जिसकी डिलीवरी त्योहार बाद दी जाएगी। इस बार 35 से 40 करोड़ का कारोबार हाेगा। - राजीव गुप्ता, ऑटो मोबाइल कारोबारी
फ्लैट और जमीनों के लिए पहले से बुकिंग है। शनिवार को कई बैनामे होंगे। रीयल एस्टेट कारोबार को अच्छा मुनाफा होगा। ग्राहकों को कई ऑफर दिए जा रहे हैं। - अनुज डिडवानिया, रियल एस्टेट कारोबारी
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर लोग घर मकान खूब खरीदते हैं। इस बार भी लोगों ने बुकिंंग करा रखी है। लोग त्योहार पर रजिस्ट्री कराएंगे, तो कुछ लोग गृह प्रवेश करेंगे। - आकाशदीप, महासचिव, पूर्वाचल रियल इस्टेट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें